नई कमेटी में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित

गोवा की आजादी में लोहिया का योगदान पत्रकारों पर हमले के खिलाफ पटना में नागरिक प्रतिवाद सीएम के पीछे सीबीआई ठाकुर का कुआं'पर बवाल रूकने का नाम नहीं ले रहा भाजपा ने बिधूड़ी का कद और बढ़ाया आखिर मोदी है, तो मुमकिन है बिधूड़ी की सदस्य्ता रद्द करने की मांग रमेश बिधूडी तो मोहरा है आरएसएस ने महिला आरक्षण विधेयक का दबाव डाला और रविशंकर , हर्षवर्धन हंस रहे थे संजय गांधी अस्पताल के चार सौ कर्मचारी बेरोजगार महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने से कौन रोक रहा है? स्मृति ईरानी और सोनिया गांधी आमने-सामने देवभूमि में समाजवादी शंखनाद भाजपाई तो उत्पात की तैयारी में हैं . दीपंकर भट्टाचार्य घोषी का उद्घोष , न रहे कोई मदहोश! भाजपा हटाओ-देश बचाओ अभियान की गई समीक्षा आचार्य विनोबा भावे को याद किया स्कीम वर्करों का पहला राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न क्या सोच रहे हैं मोदी ?

नई कमेटी में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित

आलोक कुमार 
पटना.बिहार में सत्तारूढ जनता दल (युनाइटेड) ने गुरुवार को नए प्रदेश समिति की घोषणा कर दी.नई प्रदेश समिति में 33 प्रतिशत महिलाओं को जगह दी गई है.जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने नई प्रदेश समिति की सूची जारी करते हुए कहा कि नई प्रदेश कमेटी में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है. उन्होंने कहा कि इस समिति में 33 प्रतिशत हिस्सेदारी महिलाओं को दी गई है. उन्होंने कहा कि जदयू एकमात्र ऐसी पार्टी है जो समिति में महिलाओं को 33 फीसदी हिस्सेदारी दी है. 

जदयू ने नई प्रदेश कार्यकारिणी की सूची जारी करते हुए ट्वीट करते हुए लिखा है, ''जदयू ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए प्रदेश कमिटी में पहली बार 33 फीसदी से अधिक महिलाओं को जगह दी है. जदयू ने ऐसा करने वाली देश की पहली पार्टी है. महिलाओं के साथ ही युवाओं को प्रमुखता दी गई है. इसके साथ ही समाज के सभी तबके को सम्मान दिया गया है.'' 

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि पार्टी में 29 
उपाध्यक्ष हैं.इस पद कुछ बड़े चेहरों को जगह मिली है.लक्ष्मेश्वर राय, पूर्व मंत्री,श्रीमती कुमकुम राय,पूर्व सांसद,अजीत चौधरी, पूर्व मंत्री, गुलाम गौस,स.वि.प.,डॉ.एन.एन.शाही,बीमा भारती, स.वि.स.,डॉ. रंजू गीता, पूर्व मंत्री,श्रीमती वीणा भारती, स.वि.स.,रणविजय सिंह, पूर्व स.वि.प.,प्रमोद कुमार सिंह,पूर्व स.वि.स.,अशोक कुमार,पूर्व स.वि.स.,ललन पासवान,पूर्व स.वि.स.,लखन ठाकुर,पूर्व स.वि.स., लक्ष्मीकांत मंडल,पूर्व स.वि.स., रणविजय सिंह,पूर्व स.वि.स.,जगत नारायण सिंह,पूर्व स.वि. स. ,मो.मुजाहिद आलम,पूर्व स.वि.स.,प्रेमा चौधरी,पूर्व स.वि.स., राजन मिश्रा,नवीन कुमार आर्या,ज्ञानचंद पटेल, प्रो.प्रतिमा कुमारी, डॉ. हरपाल कौर, रेखा गुप्ता,अंजली सिंहा,जितेंद्र नाथ,सुभाष सिंह कुशवाहा,अनुज कुमार सिंह और शम्भु नाथ झा हैं. 

उन्होंने कहा कि 60 लोगों को महासचिव, 114 लोगों को सचिव, एक व्यक्ति ललन कुमार सर्राफ,स.वि.स.को कोषाध्यक्ष बनाया है.  
इस बार सात लोगों को प्रवक्ता बनाया गया है. संजय सिंह ,स.वि. प.,रणवीर नन्दन,पूर्व ,स.वि.प.,सुहेली मेहता,अजय आलोक,प्रगति मेहता,निखिल मंडल और अभिषेक झा को पार्टी का प्रवक्ता बनाया गया है. पार्टी के पदाधिकारियों की लिस्ट जारी करते हुए प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि यह देश की पहली पार्टी है, जिसमें महिलाओं को 33 फ़ीसदी जगह मिली है. उन्होंने कहा कि जदयू ने संगठन में 33 फ़ीसदी महिलाओं को जगह दी है, क्योंकि नीतीश कुमार हमेशा से महिलाओं के अधिकार की बात करते हैं. कुशवाहा ने कहा कि हमने और हमारे संगठन ने नीतीश कुमार की इन बातों को पूरा करके दिखाया है. 



 

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :