पटना महानगर को पौंड बना दिया है- शशि रंजन

गोवा की आजादी में लोहिया का योगदान पत्रकारों पर हमले के खिलाफ पटना में नागरिक प्रतिवाद सीएम के पीछे सीबीआई ठाकुर का कुआं'पर बवाल रूकने का नाम नहीं ले रहा भाजपा ने बिधूड़ी का कद और बढ़ाया आखिर मोदी है, तो मुमकिन है बिधूड़ी की सदस्य्ता रद्द करने की मांग रमेश बिधूडी तो मोहरा है आरएसएस ने महिला आरक्षण विधेयक का दबाव डाला और रविशंकर , हर्षवर्धन हंस रहे थे संजय गांधी अस्पताल के चार सौ कर्मचारी बेरोजगार महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने से कौन रोक रहा है? स्मृति ईरानी और सोनिया गांधी आमने-सामने देवभूमि में समाजवादी शंखनाद भाजपाई तो उत्पात की तैयारी में हैं . दीपंकर भट्टाचार्य घोषी का उद्घोष , न रहे कोई मदहोश! भाजपा हटाओ-देश बचाओ अभियान की गई समीक्षा आचार्य विनोबा भावे को याद किया स्कीम वर्करों का पहला राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न क्या सोच रहे हैं मोदी ?

पटना महानगर को पौंड बना दिया है- शशि रंजन

आलोक कुमार 
पटना.राजधानी पटना में विगत दिन 11 जून, 2021 को पटना जिला राहत एवं अनुश्रवण निगरानी समिति के वर्चुअल बैठक की गयी थी.इस बैठक में उपमुख्यमंत्री, जिलाधिकारी, सांसद, विधायक, विधान पार्षद, पटना नगर निगम के पदाधिकारीगण उपस्थित थे. इसमें पटना महानगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष शशि रंजन भी शामिल थे. 
मौके पर पटना महानगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष शशि रंजन ने कहा कि पटना नगर निगम के अंतर्गत 75 वार्ड है.उन्होंने विगत15 सालों से पटना में हो रहे जल-जमाव को लेकर विचार रखा. अध्यक्ष शशि रंजन का कहना है कि यास तुफान आने के बाद पटना महानगर की जो दुर्गति हुई उसको देखते हुए सभी प्रशासनिक अधिकारी इस विषय पर त्वरित कारवाई करते हुए सभी सम्प हाउसों का निरीक्षण कर दुरूस्त करें. 

उन्होंने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार है.इसके मुखिया नीतीश कुमार हैं. जदयू-भाजपा की सरकार ने पटना महानगर वासियों को पटना को पेरिस बनाने का सब्जबाग दिखाया और वह सपना अभी तक पूरा नहीं कर पाये.भविष्य में भी होने नहीं जा रहा है. 

मौसम चालू होते ही वर्षा होने से नगर विकास मंत्री तारकेशवर प्रसाद और उनके अधिकारियों को पिछले पांच दिनों में होने वाली बेआबरू करके रख दिया है.भारी बारिस होने से बिहार विधान सभा जलमग्न है तथा उपमुख्यमंत्री श्रीमती रेणु देवी का आवास तालाब में तब्दील हो गया है. कंकड़बाग स्थित अशोक नगर, पाटिलपुत्रा काॅलोनी, बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी, कांग्रेस मैदान, लोहानीपुर में मुख्य सड़क पर तीन फीट पानी, एवं लगभग पटना नगर निगम के 75 वार्डो में ऐसा कोई वार्ड नहीं है जो जल-जमाव से नहीं जूझ रहा है. 

बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री श्री तारकेश्वर प्रसाद, पथ निर्गाण मंत्री श्री नीतिन नवीन, मेयर सीता साहू सहित सभी विधायकों ने सम्प हाउसों का निरीक्षण कर जनता के सामने अपनी औपचारिता पूरी की. मौजूदा सरकार पिछले 15 वर्षो में नये नालों का निर्माण तो नहीं करा पायी, कम से कम कांग्रेसशासन में निर्मित नालों की उड़ाही व सफाई तो सही ढंग से करवा लेती तो आज पटना महानगर जलमग्न नहीं होता. पटना को पेरिस बनाने का सपना दिखाकर विगत 15 वर्षो में पटना महानगर को पोण्ड (गढ्ढा) बनाकर रख दिया है. 

प्रवीण रंजन ने कहा कि हमारे बदहाली पर भी कोई ध्यान दें. मेन लिंक रोड पर डेढ़ से दो फीट तक जल जमाव की परेशानी अब स्थाई रूप ले चुका.वीर बसावन कॉलोनी लिंक रोड,रूकनपूरा , वार्ड 02 है. 
                                                                      
इस बीच पटना शहर में जलजमाव / जल निकासी की स्थिति  का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी डॉ. ने पटना नगर निगम के अधिकारियों के साथ संप हाउस राजवंशीनगर/ राजापुर/ कुर्जी का निरीक्षण किया.साथ ही पाटलिपुत्रा कॉलोनी  का भ्रमण कर जलनिकासी की  स्थिति का जायजा लिया.                                             
                                                                    

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :