इगलास में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल की विशाल रैली

गोवा की आजादी में लोहिया का योगदान पत्रकारों पर हमले के खिलाफ पटना में नागरिक प्रतिवाद सीएम के पीछे सीबीआई ठाकुर का कुआं'पर बवाल रूकने का नाम नहीं ले रहा भाजपा ने बिधूड़ी का कद और बढ़ाया आखिर मोदी है, तो मुमकिन है बिधूड़ी की सदस्य्ता रद्द करने की मांग रमेश बिधूडी तो मोहरा है आरएसएस ने महिला आरक्षण विधेयक का दबाव डाला और रविशंकर , हर्षवर्धन हंस रहे थे संजय गांधी अस्पताल के चार सौ कर्मचारी बेरोजगार महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने से कौन रोक रहा है? स्मृति ईरानी और सोनिया गांधी आमने-सामने देवभूमि में समाजवादी शंखनाद भाजपाई तो उत्पात की तैयारी में हैं . दीपंकर भट्टाचार्य घोषी का उद्घोष , न रहे कोई मदहोश! भाजपा हटाओ-देश बचाओ अभियान की गई समीक्षा आचार्य विनोबा भावे को याद किया स्कीम वर्करों का पहला राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न क्या सोच रहे हैं मोदी ?

इगलास में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल की विशाल रैली

  पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की 119वीं जयंती आज अलीगढ़ के इगलास में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल ने संयुक्त रूप से विशाल रैली का आयोजन कर किसान दिवस समारोह के रूप में मनायी.  इगलास रैली में लाखों की संख्या में लोग पहुंचे.  रैली को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष .  जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को अपमानित किया है.  किसानों की आय दुगनी करने का झूठा वादा किया.  अब झूठे विज्ञापन दे रही है.  उन्होंने कहा कि किसानों ने अपने हक और सम्मान के लिए लम्बा संघर्ष किया.  तीन काले कृषि कानूनों को वापस कराने में सात सौ किसानों ने अपनी शहादत दी.  किसानों ने अपनी ताकत और एकजुटता से भाजपा की अहंकारी और किसान विरोधी सरकार को झुकने को मजबूर किया है.  इसी ताकत को बनाये रखने के लिए हमने और .  अखिलेश यादव जी ने हाथ मिलाया है.  पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का यही पुराना समीकरण है. 

     .  जयंत चौधरी ने कहा कि किसानों के लिए आज का दिन पर्व और त्योहार की तरह है.  यहां पर चौधरी साहब को याद करने के लिए किसान, मजदूर और कमेरा एकत्र हुए है.  यह चौधरी चरण सिंह की कर्मभूमि है.  आज पहली बार किसान दिवस कार्यक्रम में चौधरी अजीत सिंह जी हमारे बीच नहीं है यह हम सब के लिए भावुक पल है.  उन्होंने कहा कि आज हमारे बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष .  अखिलेश यादव नहीं पहुंच पाये है उन्होंने चौधरी चरण सिंह के लिए भारत रत्न दिये जाने की मांग की है. 

     .  जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है.  नौजवानों के लिए नौकरी, रोजगार नहीं है.  भाजपा ने देश और प्रदेश की विŸाीय हालत बहुत खराब कर दी है.  .  अखिलेश यादव की सरकार में उत्तर प्रदेश की जीडीपी 6.9 प्रतिशत की दर से विकास कर रही थी जो बाबा की सरकार में 1.9 प्रतिशत रह गई है.  आज उत्तर प्रदेश में आईटीआई से उत्तीर्ण छात्रों की बेरोजगारी 67 प्रतिशत तक पहुंच गई है.  उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल की सरकार बनाइये भर्ती होगी और पांच साल में एक करोड़ नौजवानों को नौकरी दिलायेंगे.  भाजपा सरकार ने बिजली महंगी कर दी है.  लोग बिजली का बिल नहीं दे पा रहे हैं.  कानून व्यवस्था ध्वस्त है.  महिलाओं के साथ अत्याचार बहुत बढ़ गये हैं.  हाथरस की बेटी के साथ सरकार और प्रशासन ने जो किया उसे पूरे देश ने देखा.  .  चौधरी ने कहा कि भाजपा अपनी पार्टी में गुण्डों को रखती है.  मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ गम्भीर मुकदमें है.  वे पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने अपने मुकदमें वापस ले लिए हैं. 

     रैली को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष .  नरेश उत्तम पटेल ने चौधरी चरण सिंह को नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किये.  .  पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार किसानों को धोखा दे रही है.  नौजवानों के साथ छलावा किया है.  महंगाई बढ़ाकर गरीबों की कमर तोड़ दी.  यूपी में हर वर्ग भाजपा से आक्रोशित है.  प्रदेश में परिवर्तन की बयार है.  परिवर्तन की लड़ाई में हर वर्ग खड़ा हो गया है.  भाजपा घबराहट में षडयंत्र कर रही है.  उन्होंने कहा कि भाजपा किसान विरोधी है और पूंजीवादी ताकतों को आगे बढ़ा रही है.  आज लोकतंत्र खतरे में है.  भाजपा का विश्वास लोकतंत्र में नहीं है.  उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक आजादी की लड़ाई का झंडा .  अखिलेश यादव और .  जयंत चौधरी के हाथ में है.  उत्तर प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनने पर किसानों का सम्मान होगा.  नौजवानों को नौकरी रोजगार का इंतजाम होगा.  महंगाई घटेगी.  भाजपा के अन्याय और अत्याचार का खात्मा होगा. 

     रैली को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व केन्द्रीय मंत्री .  सलीम शेरवानी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने हमेंशा किसानों को अधिकार और सम्मान दिलाने का काम किया.  हमेशा किसानों की आय बढ़ाने के लिए काम किया. 


  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :