आज जनेश्वर जी का जन्मदिन है

गोवा की आजादी में लोहिया का योगदान पत्रकारों पर हमले के खिलाफ पटना में नागरिक प्रतिवाद सीएम के पीछे सीबीआई ठाकुर का कुआं'पर बवाल रूकने का नाम नहीं ले रहा भाजपा ने बिधूड़ी का कद और बढ़ाया आखिर मोदी है, तो मुमकिन है बिधूड़ी की सदस्य्ता रद्द करने की मांग रमेश बिधूडी तो मोहरा है आरएसएस ने महिला आरक्षण विधेयक का दबाव डाला और रविशंकर , हर्षवर्धन हंस रहे थे संजय गांधी अस्पताल के चार सौ कर्मचारी बेरोजगार महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने से कौन रोक रहा है? स्मृति ईरानी और सोनिया गांधी आमने-सामने देवभूमि में समाजवादी शंखनाद भाजपाई तो उत्पात की तैयारी में हैं . दीपंकर भट्टाचार्य घोषी का उद्घोष , न रहे कोई मदहोश! भाजपा हटाओ-देश बचाओ अभियान की गई समीक्षा आचार्य विनोबा भावे को याद किया स्कीम वर्करों का पहला राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न क्या सोच रहे हैं मोदी ?

आज जनेश्वर जी का जन्मदिन है

चंचल 
सुना जाय  ! दीनदयाल जी सुनिए . आज जनेश्वर जी का जन्मदिन है . आप लोग बैठ कर तय कीजिये कि जनदिन की पार्टी में क्या क्या बनेगा ?  
    - क्या क्या बनेगा ? इसे और खोला जाय  
   - खोला जाय ?  गलत ! चोलबे ना !! य ई तो मंटो  
   - अबे ! मंटो के बच्चे ! खोला जाय मतलब स्पष्ट किया जाय कि क्या बनाने की बात हो रही है ?  
      - जन्मदिन पे क्या बनता है ? खाने की बात हो रही है . मीनू तय करो .  
   जनेश्वर जी  अधमुँदी आंख से मुस्कुरा रहे थे , यह उनकी आदत  थी . उनको  इस अवस्था मे देख कर कई बार  'नए लोग ' उन्हें नीद में समझ , चुप चाप उठ कर चले जाया करते थे.  
हमने धीरे से पूछा - आज आपका जन्मदिन है ?  
    - हमे का मालूम , कागज पे 5 अगस्त लिखा है  
    - लेकिन आज तो 26 फरवरी है  
हमने जोर से कहा - लेकिन बाबा ! जनेश्वर जी का जन्मदिन तो 5 अगस्त है . ( बाबा कहे जाते थे  लालमुनि चौबे जी , बाद में बिहार में मंत्री बने , दो बार सांसद रहे , काशी विश्व विद्यालय के मशहूर छात्र नेता थे ) चौबे जी आंख गोल किये . ऊपरवाला झूठ न बुलवाए गजब की धसें आंख रही चौबे जी की जब भी वे आंख गोल करते काली वाली  पुतरी नीचे आ जाती और सफेदी भरपूर फैल जाती . इसके बाद सब जान जाते , अब उनका अपना संवोधन  तुरत बाहर आएगा - सूतिया हो क्या जी ? 5 अगस्त होगा जन्मदिन लेकिन बाहर , यह जेल है ,जब मर्जी आये जन्मदिवस बदल सकते हो .  
        -  जन्मदिन जन्मदिन होता है , यह मारकीन का  फ़टहा लंगोट नही है कि जब मर्जी आये बदल लो . '  
चौबे जी के रिश्तेदार रहे रामवचन पांडे की इस बात से जोरदार ठहाका लगा कि झपकी ले ले रहे कल्याण  सिंह अचकचा कर उठ बैठे .  लंगोट  और चौबे जी की कथा अलग से है , इसे अलग के पाठ में पढिये . संक्षेप में इतना भर कि जेल में दो वाहिद कैदी ऐसे रहे जिनकी वजह से जेल मैनुअल के दायरे में.मिलनेवाले कपड़े में तब्दीली करनी पड़ी थी . उसमें एक चौबे जी को अलग से बनने वाला  लंगोट था और दूसरा गणेश पंडा को मिलनेवाला गमछा . इन दोनों के बीच साझा कारण एक रहा - शारीरिक बनावट . गणेश पंडा की कमर  सौ साल 
पुराने पीपल के पेड़ जैसी मोटाई थी किसे नापने के लिए हर फीता छोटा हो जाता था और चौबे जी का लंगोट ?   
 (जाने दीजिए , वल्गर हो जाएगा , लेकिन जेल को इससे क्या लेना देना , उसका  संवैधानिक फर्ज है कि वह अपने कैदी की हर जरूरी जरूरियात को पूरा करे . इसके तहत लंगोट भी आता था )  
   यह वाकया है सेंट्रल जेल बनारस , सर्किल नम्बर चार , बैरक नम्बर छः का जहां ये सारे कैदी बन्द रहे . तो 26 फरवरी की रात  , जनेश्वर जी की जन्मदिन के  उपलक्ष में  
आयोजित भोज के बाद यह  सर्वसम्मत से यह तय हो गया  कि - जनेश्वर जी का जन्मवार है 5 अगस्त .  उस पार्टी में शामिल लोग जेल से छूटने के बाद , विधायक , मंत्री , मुख्यमंत्री और गवर्नर तक बने . लेकिन तय हो गया कि जनेश्वर मिश्र जी की  जन्मतिथि5 अगस्त है .  
    उस रात बाबा ने गाया था - पिया तू आव अंगना . गजब की सुरीली आवाज रही चौबे जी की . अब यह बताना फिजूल है कि उस रात कल्याण सिंह कुछ ज्यादा हो रोये थे . समाजवादी नेता छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष ऐसे वक्त में खैनी बनाते थे और कुबात बोलने से बाज नही आते थे . जब भी कल्याण सिंह को घर की याद आती वे सिसकी भरते तो चौधरी राजेन्द्र सिंह उन्हें सांत्वना देते लेकिन पांडे जी लम्बी सांस लेकर आह भरते  
   - कहाँ फँसायो ना थ ?  
 जनेश्वर जी मुस्कुराते और पांडे  जी को बोलते - रमबचनी बहुत मुरहा हव .  
                  
   जनेश्वर जी घोषित  चिकोटीबाज नेता रहे . उनके साथ चलने वाला हर पुराना  कामरेड उनकी इस अदा से वाकिफ रहा . वे बहुत संजीदगी से चिकोटी काट कर ऐसा संजीदा मुह बनाते लेते थे जैसे इनका इस वारदात से कोई मतलब ही नही . इलाहाबाद उनकी कर्म स्थली रही . रात दोस्तों के साथ अक्सर चाय पीने संगम की ओर चले जाते . एक बार एक प्रवचन की भीड़ पीछे बैठ गए . साधू प्रवचन दे रहा था - कुछ ऐसे निखिद्ध योनि में पैदा होते है जन्हें न बाप का पता होता है न मा का . जैसे कुत्ता , बिल्ली , चूहा         . अभी वह और गिनाता तब तक जनेश्वर जी ने कुछ ऐसा बोल दिया कि पीछे बैठी श्रोता मंडली बिलबिला पड़ी , लेकिन उसे यह अंदाज नही हो पाया कि यह बोला किसने ?  
                   
77 में जनता सरकार बनी . जनेश्वर जी कम्युनिकेशन मंत्री बने . अपने सरकारी आवास पर फूस का एक मड़हा बनवाये . उसका नाम रखा - लोहिया के लोग .  
अल सुबह उठ कर दौड़ते थे और ठीक 6 बजे वहीं बैठ कर चाय पीते थे . हम  रेल मंत्री जॉर्ज के साथ थे और सुबह 7 बजे हम जार्ज के सरकारी आवास 3 कृष्णा मेनन मार्ग पहुंच जाते थे लेकिन हम ठीक 6 बजे जनेश्वर जी के साथ चाय जरूर पीते थे . हर समाजवादी की तरह जनेश्वर जी के यहां भी कोई पहरा नही रहता था , गेट खुला ही रहता था . लोंगो का आना सुबह से से शुरू हो  जाता था . उस जमाने मे टेलीफोन की बहुत किल्लत थी जल्दी नही मिलता था . अल सुबह हम दोनों जन मड़हे में बैठ कर एक घन्टा गपियाते थे इस बीच लोंगो का आना जारी रहता . और आने वाले कि कैफियत जनेश्वर जी कमेंट्री की तरह पढ़ते रहते -  
     ' वो देखो जो आ रहा है , मिठाई का डिब्बा लिए , बोलेगा प्रसाद है , हमे मालूम है खरीद कर ला रहा है , इसे तेली फोन चाहिए , बहुत उस्ताद है , अल्लापुरा में इसकी कोठी है , दो नम्बर का धंधा है ' आनेवाला सामने आ गया है जनेश्वर जी चालू हैं , उसे क्या मालूम यह बात उसी की हो रही है . अचानक उधर मुड़ते - सर ये  
    - हा समझ गया प्रसाद है , इलाहाबाद से लेते आये , यहां रख दो , दरखास्त कहाँ है ( टेलीफोन की )  ?  
   - सर असल  
    - यह डिब्बा इधर मेज पर रख दो , दरखास्त उस फाइल में लगा दो , जाओ .  
                 
    एक दौर रहा . अब वो साँचा ही टूट गया जिसमें जनेश्वर जैसे  लोग बनते थे .  
        मनाएंगे जन्मदिन , जब मन करेगा जेल जांयगे .  
                  सादर नमन  
 

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :